Posts

मौत के बाद

चार लोगों की न क्यूँ परवा करें हम मौत के बाद आख़िर उनको ही तो तय करनी है पकवानों की फ़ेहरिस्त چار لوگوں کی نہ کیوں پروا کریں ہم موت کے بعد آخر انکو ہی تو تے کرنی ہے پکوانوں کی فہرست — नज़र نظر फ़ेहरिस्त - List

ख़ाब

वो ख़ाब क्या जो पूरा हो जाए ' नज़र ' वो क्या नशा जो मौत तक रहने न पाए 'وہ خان کیا جو پورا ہو جائے ' نظر وہ کیا نشا جو موت تک رہنے نہ پائے — नज़र نظر 

उर्दू बोलते हो तुम

 हज़ारों वज्ह हैं वगरना उर्दू बोलते हो तुम बिला-सबब नहीं पनप रहे हैं नफ़रतों के बीज ہزاروں وجہ ہیں وگرنہ اردو بولتے ہو تم بلا - سبب نہیں پنپ رہے ہیں نفرتوں کے بیج ― नज़र نظر

नहीं आती ( ग़ज़ल )

तुम्हें जिस तौर लगता है मुझे वैसी नहीं आती ग़ज़ल लिखनी तो आती है मगर कहनी नहीं आती تمہیں جس طور لگتا ہے مجھے ویسی نہیں آتی غزل لکھنی تو آتی ہے مگر کھنی نہیں آتی ज़ियादा ऊँचे सपने हों तो फिर परवाज़ भी रख तेज़ सफ़र में चलते रहने से कभी रोटी नहीं आती زیادہ اونچے سپنے ہوں تو پھر پرواز بھی رکھ تیز سفر میں چلتے رہنے سے کبھی روٹی نہیں آتی तुम्हारे बिन मैं अपनी ज़िन्दगी की क्या कहूँ तुमसे तुम्हारे बिन मेरी तस्वीर तक अच्छी नहीं आती تمہارے بن میں اپنی زندگی کی کیا کہوں تمسے تمہارے بن میری تصویر تک اچّھی نہیں آتی यक़ीनन नेकी और ईमाँ को रौंदा होगा फिर तुमने शरीफ़ इंसाँ तक अब इस मुल्क़ में कुर्सी नहीं आती یقیناً نیکی اور اماں کو روندا ہوگا پھر تمنے شریف انساں تک اب اس ملف میں کرسی نہیں آتی तुम्हारे शय के नख़रे उफ़ जो तुम रूठो तो ख़ाबों में कभी झुमके नहीं आते कभी बिन्दी नहीं आती تمہارے شے کے نخرے اف ، جو تم روٹھو تو خابوں میں کبھی جھمکے نہیں آتے کبھی بندی نہیں آتی अजब दुख है मेरा पहली नज़र का इश्क़ है यार और मुझे इंग्लिश नहीं आती उसे हिन्दी नहीं आती عجب دکھ ہے میرا پہلی نظر کا عشق ہے یار اور  مجھے انگلش نہیں آ...

सोच

अब जा के कह सकता हूँ मैं ऊँची है मेरे घर की सोच हम एक जैसे प्यालों में दे देते हैं अब सबको चाय اب جاکے کہ سکتا ہوں میں اونچی ہے میرے گھر کی سوچ ہم ایک جیسے پیالوں میں دے دیتے ہیں اب سبکو چای ― नज़र نظر 

चश्म-ए-नम

मुझे नहीं पता कि क्या ख़ुशी है और क्या है ग़म मुझे पता है उसका हँसना और उसके चश्म-ए-नम مجھے نہیں پتہ کہ کیا خوشی ہے آور کیا ہے غم مجھے پتہ ہے اسکا ہنسنا آور اُسکے چشمِ نم ― नज़र نظر  चश्म-ए-नम - Wet Eyes 

मुतमइन

एक हद तक ही मुतमइन हुआ कर मौत से इश्क़ हो न जाए कहीं ایک حد تک ہی مطمئن ہوا کر موت سے عشق ہو ن جائے کہیں — नज़र نظر मुतमइन - संतुष्ट , Satisfied

खींच-तान

बहुत शदीद खींच-तान हो रही है अबकी बार कोई किसी की तर्फ़ जाएगा या डोर टूटेगी بہت شدید کھینچ تان ہو رہی ہے انکی بار کوئی کسی کی طرف جائےگا یا ڈور ٹوٹیگی — नज़र نظر शदीद - intense , अत्याधिक