नही है (ग़ज़ल)
बुतों की हमें कुछ ज़रूरत नहीं है
अज़ानों से उसको मोहब्बत नहीं है
بتوں کی ہمیں کچھ ضرورت نہیں ہے
اذانوں سے اسکو محبّت نہیں ہے
हैं दैर ओ धरम मसअले इस वतन के
जो ढूँढ़ो तो दिल में इबादत नहीं है
ہیں دیرو دھرم مسالے اس وطن کے
جو ڈھونڈھو تو دل میں عبادت نہیں ہے
चराग़ों के जलने का वादा है फिर से
सियायत है सब,कुछ हक़ीक़त नहीं है
چراغوں کے جلنے کا وعدہ ہے پھر سے
سیاست ہے سب ،کچھ حقیقت نہیں ہے
हैं बिखरे अँधेरे हज़ारों दिलों में
सियासी सबब है , ये उल्फ़त नहीं है
ہیں بکھرے اندھیرے ہزاروں دلوں میں
سیاسی سبب ہے ، یہ اُلفت نہیں ہے
समझ्ते नहीं हैं मोहब्बत को वरना
हमें भी मोहब्बत से नफ़रत नहीं है
سمجھتے نہیں ہیں محبّت کو ورنہ
ہمیں بھی محبّت سے نفرت نہیں ہے
है सोहबत ने तेरी सिखाया बहोत कुछ
सो तुमसे हमें कुछ शिकायत नहीं है
ہے صحبت نے تیری سکھایا بہت کچھ
سو تمسے ہمیں کچھ شکایت نہیں ہے
न-वाक़िफ़ हो तो ज़ेहन में तुम ये भर लो
मोहब्बत कहीं से भी जन्नत नहीं है
نواقف ہو تو ذہن میں تم یہ بھر کو
محبّت کہیں سے بھی جنّت نہیں ہے
ज़माने में देखो यूँ बदली मोहब्बत
मोहब्बत को दिल की ज़रूरत नहीं है
زمانے میں دیکھو یوں بدلی محبّت
محبّت کو دل کی ضرورت نہیں ہے
हज़ारों सितारे बटोरे हैं मैंने
गिरा हूँ तो अब कुछ नदामत नहीं है
ہزاروں ستارے بٹورے ہیں مینے
گرا ہوں تو اب کچھ ندامت نہیں ہے
वो महलों के तह के अँधेरे हैं उनको
किसी रौशनी की अब आदत नहीं है
وہ محلوں کے تہ کے اندھیرے ہیں انکو
کسی روشنی کی اب عادت نہیں ہے
ठगे जा रहे हो मियाँ ख़ुद को ही तुम
अगर कोशिशों में इज़ाफ़त नहीं है
ٹھگے جا رہے ہو میاں خود کو ہی تم
اگر کوششوں میں اضافت نہیں ہے
हैं वाकिफ़ हवाओं से शाख़ें वगरना
वरक़ से उन्हें कुछ अदावत नहीं है
ہیں واقف ہواؤں سے شاخیں وگرنہ
ورق سے اُنہیں کچھ عداوت نہیں ہے
मुक़दमे भी लड़ता मैं नींदों से अपनी
मयस्सर मगर वो अदालत नहीं है
مقدمے بھی لڑتا میں نیندوں سے اپنی
میسّر مگر وہ عدالت نہیں ہے
मैं तुमसे मोहब्बत करूँ भी तो कैसे
मुझे मेरे दिल की इजाज़त नहीं है
میں تمسے محبّت کروں بھی تو کیسے
مجھے میرے دل کی اجازت نہیں ہے
उतरना है हमने चिताओं पे सीधे
ये जो ज़िन्दगी है मसाफ़त नहीं है
اترنا ہے ہمنے چتاؤں پے سیدھے
یہ جو زندگی ہے مسافت نہیں ہے
ख़ुदा से गुज़ारिश करूँ भी तो क्या मैं
'नज़र' अब मेरे ज़द में मोहलत नहीं है
خدا سے گزارش کروں بھی تو کیا میں
نظر اب میرے زد میں موحلت نہیں ہے
— नज़र نذر
बुतों - idols
दैर - Place for Worship
इबादत - Worship
सियायत - Politics
सियासी सबब - Political Reason
उल्फ़त - Love
सोहबत - Company ,साथ
नावाक़िफ़ - Unaware
जन्नत - Heaven
नदामत - Regret
इज़ाफ़त - Increment
वरक़ - Leaf
मयस्सर - Available
मसाफ़त - Journey
मोहलत - Time

Comments