सी गयी
मेरी ये आँख तुझे छू के गुज़र सी गयी,
मगर हाँ दिल पे मेरी जाँ तू ठहर सी गयी ,
शब ओ सहर मुझे फिर बहोत सताया तूने ,
मगर तू घुल के जिस्मोजाँ में बिखर सी गयी ।
बुझा बुझा था फ़लक पे मैं अंधेरो की तरह ,
तुम्ही ने आके सजाया फिर सितारों की तरह ,
तमाम रंग जो गवाए ज़िन्दगी की ख़िज़ाँ में
तुम्ही ने आके लौटाया फिर बहारों की तरह ,
छुआ जो तुमने मेरी हालत सँवर सी गयी ,
गले से यूँ लगाया कि आँख भर सी गयी ,
तुम्ही को पाके मैने ख़ुद को भी पाया सनम ,
दिये की लौ सी जैसे मुझमे उतर सी गयी ।
मेरी ये आँख तुझे छू के गुज़र सी गयी,
मगर हाँ दिल पे मेरी जाँ तू ठहर सी गयी ।
― नज़र
शब ओ सहर - Night and Day
फ़लक - Sky
ख़िज़ाँ - Autumn , पतझड़
बहार - spring , वसंत

Comments