अयाँ - निहाँ



शख़्स जो हँसता रहा जब तक अयाँ था ,
उसकी तुर्बत में निहाँ बस ज़ख़्म निकले ।

― नज़र

( अयाँ - Visible ; तुर्बत - Grave ; निहाँ - Hidden )

Same meter and using निहाँ and अयाँ ...

हार के मुझको निहाँ होना न आया ,
जीत के मैंने अयाँ होना न सीखा ।

— नज़र

जब तलक तारीफ़ें की तो सब अयाँ थे ,
सच कहा तो सब निहाँ से हो गए फिर ।

― नज़र

2122 2122 2122


Comments