तुम्हें भूल जाना है सब ( ग़ज़ल )
#ghazal
जो हरा में सूखा है सब , तुम्हें भूल जाना है सब
वो जो तुम में मुझ सा है सब ,तुम्हें भूल जाना है सब
جو ہرا میں سوکھا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
وہ جو تم میں مجھ سا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
कहीं हो न फिर नदामत सो हिसाब से ही रोना
ये जो रोना-वोना है सब , तुम्हें भूल जाना है सब
کہیں ہو نہ پھر ندامت سو حساب سے ہی رونا
یہ جو رونا وونا ہے سب، تمہیں بھول جانا ہے سب
मुझे हासिल-ए-मरासिम की है परवा तुमको क्यूँ हो
मुझे काम लाना है सब ,तुम्हें भूल जाना है सब
مجھے حاصلِ مراسم کی ہے پروا تمکو کیوں ہو
مجھے کام لانا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
वो ही फर्क़ आज है जो, वही बाद-ए-हिज्र होगा
मुझे याद रखना है सब ,तुम्हें भूल जाना है सब
وہ ہی فرق آج ہے جو وحی بادِ ہجر ہوگا
مجھے یاد رکھنا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
ग़म-ए-हिज्र है तो क्या है वही तौर-ए-अम्ल होगा
मुझे पार पाना है सब , तुम्हें भूल जाना है सब
غمِ ہجر ہے تو کیا ہے وحی طورِ عمل ہوگا
مجھے پار پانا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
तुम अभी हमारे दुख से हो अगरचे ग़म में लेकिन
हमें ज़ब्त करना है सब , तुम्हें भूल जाना है सब
تم ابھی ہمارے دخ سے ہو اگرچہ غم میں لیکن
ہمیں ضبط کرنا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
चलो छोड़ो भी ये झगड़ा , मेरी जाँ ज़रा सी है बात
मुझे भूल जाना है सब , तुम्हें भूल जाना है सब
چلو چھوڑو بھی یہ جھگڑا ، میری جاں ذرا سی ہے بات
مجھے بھول جانا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
जो 'नज़र' हो सफ़र-ए-उल्फ़त ,तो ख़ुशी-ओ-वस्ल जैसा
जो भी तख़्ता गुज़रा है सब , तुम्हें भूल जाना है सब
جو نظر ہو سفرِ اُلفت ، تو خوشی_و_وصل جیسا
جو بھی تخت گزرا ہے سب ، تمہیں بھول جانا ہے سب
— नज़र نظر
नदामत - Regret
हासिल-ए-मरासिम - Gain of Relation , रिश्ते की आमद
बाद-ए-हिज्र - After Separation
तौर-ए-अम्ल - Style of action
अगरचे - Although
ज़ब्त - endure,सहन
सफ़र-ए-उल्फ़त - Journey of Love
वस्ल - meeting , मिलन
तख़्ता - Board
#एक_ख़याल
Comments