थोड़ी है ( ग़ज़ल )
दूर हैं लेकिन जुदाई थोड़ी है
इश्क़ है तुमसे लड़ाई थोड़ी है
دور ہیں لیکن جدائی تھوڑی ہے
عشق ہے تمسے لڑائی تھوڑی ہے
झूठ से कुछ पल को लब हँसते तो हैं
झूठ लेकिन आशनाई थोड़ी है
جھوٹھ سے کچھ پل کو لب ہنستے تو ہیں
جھوٹھ لیکن آشنائی تھوڑی ہے
मैं हूँ पागल वो ज़रा पगली सी है
दरमियाँ में बेवफ़ाई थोड़ी है
میں ہوں پاگل وو ذرا پگلی سی ہے
درمیاں میں بے وفائی تھوڑی ہے
दर्द में उसके ही दर पर जाए दिल
इश्क़ ये यूँ ही ख़ुदाई थोड़ी है
درد میں اسکے ہی در پر جائے دل
عشق یہ یوں ہی خدائی تھوڑی ہے
मरना है तो जीते जी मर जाओ ना
जान देना हम-नवाई थोड़ी है
مرنا ہے تو جیتے جی مر جاؤ نا
جان دینا ہم نوائی تھوڑی ہے
हक़ से देखो तुम मेरे दिल में सनम
जीता है तुमने चुराई थोड़ी है
حق سے دیکھو تم میرے دل میں صنم
جیتا ہے تم نے چوڑائی تھوڑی ہے
कह दिया उसको कि हाँ शादाब हूँ
वो मेरे सहरे में आई थोड़ी है
کہ دیا اسکو کِ ہاں شاداب ہوں
وو میرے سہرے میں آئی تھوڑی ہے
इश्क़ में लुटते हैं सच्चे फ़र्द बस
इश्क़ पे यूँ ही दुहाई थोड़ी है
عشق میں لوٹتے ہیں سچّے فرد بس
عشق پے یوں ہی دہائی تھوڑی ہے
क़ब्र पर वो नाम लिख के जाऊँ'गा
धड़कने अब तक सुनाई थोड़ी है
قبر پر وو نام لکھ کے جاؤنگا
دھڑکنے اب تک سنائی ٹھوڑی ہے
सर मेरा फटने को है पर क्या करूँ
मेरे ज़द में वो दवाई थोड़ी है
در میرا فتنے کو ہے پر کیا کروں
میرے زد میں وو دوائی تھوڑی تھوڑی ہے
दिल मेरा उठ -उठ के देखे फोन बस
वहम है फिर से , वो आई थोड़ी है
دل میرا اٹھ اٹھ کے دیکھے فون بس
وہم ہے پھر سے وو آئی تھوڑی ہے
तल्ख़ कहता हूँ मगर बेबाक़ हूँ
सच 'नज़र' मक्खन मलाई थोड़ी है
تلخ کہتا ہوں مگر بے باق ہوں
سچ ' نظر ' مکّھن ملائی تھوڑی ہے
― नज़र نظر
हम-नवाई - Loyalty
शादाब - Verdant
सहरा - Desert
फ़र्द - Individual
ज़द - Reach
तल्ख़ - Bitter
#एक_ख़याल

Comments