रक्खा है (ग़ज़ल)


जाने किस किस ने क्या क्या छुपा रक्खा है
शक्ल की आड़ ने सब रिदा रक्खा है

جانے کس کس نے کیا کیا چھپا رکّھا ہے
شکل کی آڑ نے سب ردا رکّھا ہے

ज़िन्दगी ग़म की बरिश किये जा रही
चाक पर मैंने भी हौसला रक्खा है

زندگی غم کی بارش کئے جا رہی
چاک پر مینے بھی حوصلا رکّھا ہے

जानता हूँ सबब ख़ार-ए-हुजरा-ए-जिस्म
ताक़-ए-दिल पर मेरे फूल सा रक्खा है

جانتا ہوں سبب خار_حجرہ_جسم
طاق_دل پر میرے پھول سا رکّھا ہے

रौशनी से बिछड़ , काटने को शबाँ
जुगनुओं ने मेरा तजरिबा रक्खा है 

روشنی سے بچھڑ ، کاٹنے کو شباں
جگنوؤں نے میرا تجربہ رکھّا ہے

दिल में निश्तर चुभो के गयी है वो और
मेरे दहलीज़ पर अलविदा रक्खा है

دل میں نشتر چبھو کے گئی ہے وو آور
میرے دہلیز پر الودا رکّھا ہے

सुन ओ ख़ंजर-नुमा गुल-रिदा क़द्र-दाँ
राख़-दाँ में तेरा मशविरा रक्खा है

سن و خنجر نما گل ردا قدر داں
راخ داں میں تیرا مشورہ رکّھا ہے

ख़ुल्द को जा रहा और अस्बाब-ए-राह
तेरे दिल का फ़क़त रास्ता रक्खा है

خلد کو جا رہا آور اسباب_راہ
تیرے دل کا فقط رستا رکّھا ہے

इक दिल-ए-मो'जिज़ा में गिरफ़्तार हूँ
उसने बस मेरे तन को रिहा रक्खा है

اِک دل_موجزہ میں گرفتار ہوں
اسنے بس میرے تن کو رہا رکّھا ہے

वो मेरे ख़्वाहिश-ए-ख़्वाब में ही नहीं
नींद को बे-सबब ही सता रक्खा है

وو میرے خواہش ے خواب میں ہی نہیں
نیند کو بے سبب ہی ستا رکّھا ہے

शौक़-ए-दिल से 'नज़र' बहिर आ के तो देख
तूने क्या हाल ख़ुद का बना रक्खा है

شوق_دل سے 'نظر' باہر آ کے تو دیکھ
تونے کیا حال خد کا بنا رکھّا ہے

— नज़र نظر

रिदा - Veiled , ढ़का
सबब - Reason
ख़ार-ए-हुजरा-ए-जिस्म - Thorn of room of body
ताक़-ए-दिल - Niche of heart
शबाँ - Nights
निश्तर - Sharp Knife
गुल-रिदा - Flower Vield
ख़ुल्द - Heaven , जन्नत
अस्बाब - Luggage
फ़क़त - Only
दिल-ए-मो'जिज़ा - Magical Heart 

Comments