हूँ (ग़ज़ल)


अयादत से तेरे ही बुझ के जला हूँ
मगर अब तग़ाफ़ुल से मैं जल रहा हूँ
عیادت سے تیرے ہی بجھ کے جلا ہوں
مگر اب تغافل سے میں جل رہا ہوں
धुएँ से मिलो गर तो उनको बताना
मैं तब भी था बाक़ी मैं अब भी खड़ा हूँ
دھویں سے ملو گر تو انکو بتانا
میں تب بھی تھا باقی میں اب بھی کھڑا ہوں
शमा बनके मुझसे गुज़र तो गयी तुम
मगर ये ख़बर है मैं कैसे बुझा हूँ ?
شما بنکے مجھسے گزر تو گئی تم
مگر یہ خبر ہے میں کیسے بجھا ہوں
जिसे ज़ख्म ढूँढे मैं वो आस्ताँ हूँ
तबस्सुम ने भूला जो मैं वो पता हूँ
جیسے زخم ڈھونڈھے میں وو آستاں ہوں
تبسم نے بھولا ہو میں وو پتا ہوں
है दिल में बहोत कुछ बताने को मेरे
मगर ज़ेहन में कब से डर के छिपा हूँ
ہے دل میں بہت کچھ بتانے کو میرے
مگر ذہن میں کب سے ڈر کے چھپا ہوں
भुला दोगे सब कुछ तुम अगले सहर ही
तुम्हें क्यूँ बताऊँ मैं क्यूँ रो रहा हूँ
بھلا دوگے سب کچھ تم اگلے سحر ہی
تمہیں کیوں بتاؤں میں کیوں رو رہا ہوں
मैं आँखों में तुझको छिपा तो लूँ जानाँ
मगर अपने अश्कों से ही मैं डरा हूँ
میں آنکھوں میں تجھکو چھپا تو لوں جاناں
مگر اپنے اشکوں سے ہی میں ڈرا ہوں
मैं सहरा हूँ मुझपे न बारिश करो तुम
मैं बेसूद-ओ-बंजर सा इक बे-हया हूँ
میں صحرا ہوں مجھ پے ن بارش کرو تم
میں بے سود_و_بنجر سا اک بے حیا ہوں
सितारों को छूने की ख़ाहिश थी मेरी
सिफ़र से भी नीचे मगर जा गिरा हूँ
ستاروں کو چھونے کے خاہس تھی میری
سفر سے بھی نیچے مگر جا گرا ہوں
'नज़र' बे-ख़याली ने मुझको यूँ बदला
मैं किस शय का था और क्या बन गया हूँ
'نظر' بے خیالی نے مجھکو یوں بدلا
میں کس شے کا تھا آور کیا بن گیا ہوں


― नज़र نظر

अयादत - To take care of a sick
तग़ाफ़ुल - Ignorance
शमा - Flame
सहर - Morning
अश्कों - Tears
आस्ताँ - दहलिज , Threshold
तबस्सुम - Smile
सहरा - Desert
बेसूद - Useless
सिफ़र - Zero
शय - Thing

#एक_ख़याल

Comments