तुम नहीं (ग़ज़ल)

शाम-ए-महफ़िल है और तुम नहीं
जश्न-ए-क़ातिल है और तुम नहीं ?
شام_محفل ہے آور تم نہیں
جشن_قاتل ہے آور تم نہیں

गोया दोज़ख़ सा है ख़ुल्द में
गर जो साहिल है और तुम नहीं
گویا دوزخ سا ہے خلد میں
گر جو ساحل ہے آور تم نہیں

वक़्त की अहमियत समझा जब
बख़्त माइल है और तुम नहीं
وقت کی اہمیت سمجھا جب
بخت مائل ہے آور تم نہیں

तुम थी तब इश्क़ नइं और अब
इश्क़ कामिल है और तुम नहीं
تم تھی طب عشق نئی آور اب
عشق کامل ہے آور تم نہیں

कल तलक मुंतज़र तुम थी अब
मुंतज़र दिल है और तुम नहीं
کل تلک منتظر تم تھی اب
منتظر دل ہے آور تم نہیں

वक़्त-ए-बे-कार में तुम थी दूर
आज क़ाबिल है और तुम नहीं
وقت_بے کار میں تم تھی دور
آج قبل ہے آور تم نہیں

तब नदामत का ग़म समझा जब
आगे मंज़िल है और तुम नहीं
تب ندامت کا غم سمجھا جب
آگے منزل ہے آور تم نہیں

लाया मक़तल तलक तुमने फिर
वक़्त-ए-बिस्मिल है और तुम नहीं
لایا مقتل تلک تمنے پھر
وقت_بسمل ہے آور تم نہیں


ये तबाही का मेरे 'नज़र'
वक़्त-ए-दाख़िल है और तुम नहीं
یہ تباہی کا میرے نظر
وقت_داخل ہے آور تم نہیں

― नज़र نظر

गोया - As if
दोज़ख़ - Hell
ख़ुल्द - Heaven
साहिल - Coast, किनारा
बख़्त - Luck
माइल - Inclined
कामिल - Accomplished
मुंतज़र - Awaited
नदामत - Regret
मक़तल - Slaughter House
वक़्त-ए-बिस्मिल - Slaughtered time

Comments