होती नहीं ( ग़ज़ल )


कुछ शौक़ ऐसे होते हैं जिनसे गुज़र होती नहीं
फिर जिनसे होती है गुज़र कार-ए-अमर होती नहीं
کچھ شوق ایسے ہوتے ہیں جنسے گزر ہوتی نہیں
پھر جنسے ہوتی ہے گزر کارِ عمر ہوتی نہیں
कुछ चीज़ें होती हैं कि जिनका होता है तय वक़्त एक
इक शब जवानी होती है जिसकी सहर होती नहीं
کچھ چیزیں ہوتی ہیں کہ جنکا ہوتا ہے تے وقت ایک
اِک شب جوانی ہوتی ہے جسکی سحر ہوتی نہیں
इक उम्र आती है कि जब पहना नहीं करते हैं सुर्ख़
दिल कितना भी फिर क्यूँ न हो हिम्मत मगर होती नहीं
اِک عُمر آتی ہے کہ جب پہنا نہیں کرتے ہیں سرخ
دل کتنا بھی پر کیوں نہ ہو ہمّت مگر ہوتی نہیں
इक हम-सफ़र गो ज़िन्दगी हो जाती है अक्सर मगर
जो ज़िन्दगी हो जाए अक्सर हम-सफ़र होती नहीं
اِک ہمسفر گو زندگی ہو جاتی ہے اکثر مگر
جو زندگی ہو جائے اکثر ہمسفر ہوتی نہیں
इक बे-वफ़ा की यादें काफ़ी कुछ सिखा के जाती हैं
रहबर तो हो जाती है लेकिन चारा-गर होती नहीं
اِک نے-وفا کی یادیں کافی کچھ سکھا کے جاتی ہے
رہبر تو ہو جاتی ہے لیکن چراگر ہوتی نہیں
कट जाती है कुछ सोहबतों में इन्तेहाई जल्दी शब
ख़ास एक कोई शब कभी भी मुख़्तसर होती नहीं
کٹ جاتی ہے کچھ صحبتوں میں انتہائی جلدی شب
خاص ایک کوئی شب کبھی بھی مختصر ہوتی نہیں
गो उसके शहर-ए-याद में बारिश तो होती है मगर
जिस तौर पहले होती थी अब उस क़दर होती नहीं
ہو اُسکے شہرِ یاد میں بارش تو ہوتی ہے مگر
جس طور پہلے ہوتی تھی اب اس قدر ہوتی نہیں
माना कि काफ़ी दर्द देगी मौत के दौरान दोस्त
संभालने वालों से पर सीना-सिपर होती नहीं
مانا کہ کافی درد دیگی موت کے دوران دوست
سنبھالنے والوں سے پر سینا-سپر ہوتی نہیں
किस शहर रहता है 'नज़र' पूछे कोई तो कहना तुम
दीये जहाँ जलते नहीं,बारिश जिधर होती नहीं
کس شہر رہتا ہے 'نظر' پوچھے کوئی تو کہنا تم
دیئے جہاں جلتے نہیں ، بارش جدھر ہوتی نہیں

― नज़र نظر

कार-ए-अमर - अमर होने वाला काम
शब - रात
सहर - सुबह
सुर्ख़ - लाल
गो - यद्यपि , Although
रहबर - रास्ता दिखाने वाला , Guide
चारा-गर - चिकित्सक , Doctor
सोहबतों - साथ , Company
इन्तेहाई - अत्यन्त , Extreme
मुख़्तसर - छोटी , Consise
सीना-सिपर - डट कर मुक़ाबला करना


Comments