सफ़र ए मोहब्बत

मोहब्बत गुज़रती है तोहमत से होके ,
गुज़रती है फिर वो ही रहमत से होके ,
इनायत से होके ,अक़ीदत से होके ,
झिझक से भी होके ,हया से भी होके ,
मोहब्बत मगर है हया से भी आगे ,
शरारत से होके ,शिकायत के आगे ,
है जन्नत से होके , वो जिल्लत के आगे ,
मगर है उतरना यहाँ नागवारा ,
जो उतरे कोई तो दग़ाबाज़ है वो ,
मगर ये है आलम ,यहाँ लोग अक्सर ,
बता के मोहब्बत ,उतरते हैं जन्नत ,
मगर कुछ दिवानों ने देखी है जिल्लत ,
बढ़े भी हैं आगे वो वहशत से होके ,
इबादत से आगे सदाक़त से होके ,
नदामत से आगे , हाँ , नफ़रत से होके ,
मलामत से आगे , अज़ीयत से होके ,
ये पाने ओ खोने की हसरत के आगे ,
जो बुझने न पाये ,शमा वो जला के ,
बढ़ोगे अगर तुम मसाफ़त में आगे ,
गरज़ सब भुला के जो चाहत के आगे ,
क़ज़ा की रियासत से कुछ मील पहले ,
दिखेगी तुम्हे फिर जो तख़्ती सुकूूँ की ,
तुम उतरो न उतरो ,वही है मोहब्बत ,
मोहब्बत की गाड़ी वहीं पे रुकेगी ।

— नज़र

तोहमत - False Allegation , झूठा आरोप
इनायत - Kindness
अक़ीदत - Faith , Affection , Attachment
हया - shame , शर्म
नागवारा - Not acceptable
वहशत - Fear
इबादत - Worship , Adoration
सदाक़त - Truth , Fidelity , सच्चाई
नदामत - Regret
मलामत - Blame
अज़ीयत - Pain
हसरत - Desire
मसाफ़त - Journey
क़ज़ा - Death
तख़्ती - Board









Comments