इतिहास (ग़ज़ल)
'नज़र' कुछ ख़ास कहना है ,
तभी तो दिल भी सहमा है ।
ज़ुबाँ से कह नहीं सकता ,
मुझे आँखों से कहना है ।
कोई अल्फाज़ नहीं मैंने ,
तुम्हें ख़ामोश सुनना है ।
मोहब्बत आग है गर तो ,
मुझे शोलों सा बनना है ।
मुझे ना इश्क़ करना है ,
न मुझको दर्द सहना है ।
मेरी तामीर बुजदिल है ,
मुझे बस ख़ुद में रहना है ।
तुम्हारे रंग देखूँगा ,
सो मुझको मर के बचना है ।
तेरे दिल में तो सूखा है ,
मगर आँखों में क़तरा है ।
निगाहों में यक़ीनन ही ,
तिरे कुछ राज़ गहरा है ।
गुलिस्ताँ रश्क खाता है ,
अजब ख़ुदरंग सहरा है ।
मेरी तबियत तो बंजर है ,
मगर शादाब चेहरा है ।
कदूरत छोड़ कर आना ,
जिगर पे सख़्त पहरा है ।
परों को खोल कर देखो ,
क़फ़स ने सम्त बदला है ।
गया कुछ भी नहीं अब तक ,
ज़रा सा शाम निकला है ।
सितारे हो फ़लक के तुम ,
तुम्हे तो शब में खिलना है ।
बदलना है मुझे सब कुछ ,
नया सा मुझको दिखना है ।
ज़मी संग आसमाँ रो दे ,
मुझे कुछ ऐसे मरना है ।
फ़क़त बुझना नहीं जल के ,
मुझे इतिहास लिखना है ।
― नज़र
तामीर - Construction
क़तरा - Drop
गुलिस्ताँ - Garden
रश्क - Envy
सहरा - Desert
शादाब - Verdant , हरा-भरा
कदूरत - मैल , ill will
क़फ़स - Cage
सम्त - Direction
फ़लक - Sky
शब - Night
फ़क़त - Only
तभी तो दिल भी सहमा है ।
ज़ुबाँ से कह नहीं सकता ,
मुझे आँखों से कहना है ।
कोई अल्फाज़ नहीं मैंने ,
तुम्हें ख़ामोश सुनना है ।
मोहब्बत आग है गर तो ,
मुझे शोलों सा बनना है ।
मुझे ना इश्क़ करना है ,
न मुझको दर्द सहना है ।
मेरी तामीर बुजदिल है ,
मुझे बस ख़ुद में रहना है ।
तुम्हारे रंग देखूँगा ,
सो मुझको मर के बचना है ।
तेरे दिल में तो सूखा है ,
मगर आँखों में क़तरा है ।
निगाहों में यक़ीनन ही ,
तिरे कुछ राज़ गहरा है ।
गुलिस्ताँ रश्क खाता है ,
अजब ख़ुदरंग सहरा है ।
मेरी तबियत तो बंजर है ,
मगर शादाब चेहरा है ।
कदूरत छोड़ कर आना ,
जिगर पे सख़्त पहरा है ।
परों को खोल कर देखो ,
क़फ़स ने सम्त बदला है ।
गया कुछ भी नहीं अब तक ,
ज़रा सा शाम निकला है ।
सितारे हो फ़लक के तुम ,
तुम्हे तो शब में खिलना है ।
बदलना है मुझे सब कुछ ,
नया सा मुझको दिखना है ।
ज़मी संग आसमाँ रो दे ,
मुझे कुछ ऐसे मरना है ।
फ़क़त बुझना नहीं जल के ,
मुझे इतिहास लिखना है ।
― नज़र
तामीर - Construction
क़तरा - Drop
गुलिस्ताँ - Garden
रश्क - Envy
सहरा - Desert
शादाब - Verdant , हरा-भरा
कदूरत - मैल , ill will
क़फ़स - Cage
सम्त - Direction
फ़लक - Sky
शब - Night
फ़क़त - Only

Comments