तू ही तो (Song Lyrics)



तू ही तो मेरी साँसे ओ दिल भी मेरा ,
तुम्हारे सिवा जाऊँगा फिर मैं कहाँ ,

तू चुप हो तो मेरी ये साँसें रुके ,
जो बोले तो दिल मेरा हसता रहे ,
साँसों में मुझको तू यूँ भर ले ,
कि तुझको मैं सुनता रहूँ छुप के ,

जो दे'खूँ तुम्हे तो सुकूँ सा लगे ,
जो सो'चूँ तो चुपके से लब हस दे ,
छिपा के तुझे आँखों में यूँ रख लूँ ,
कि दुनिया मे बस इक तू ही दिखे ,

तू रुठे तो रातें मेरी ना कटे ,
तू टूटे तो आँखें मेरी ना रुके ,
जो रूठो तो आके मुझे कहना ,
चुप होके रूस के न तू रहना ,

तू ही तो मेरी साँसे ओ दिल भी मेरा ,
तुम्हारे सिवा जाऊँगा फिर मैं कहाँ ,

कुछ भी हो मुझसे ना मुँह मोड़ना ,
ना रस्ते में तन्हा कभी छोड़ना ,
तेरे बिना मैं तो बिखड़ जाऊँगा ,
कसम से मैं जीतेजी मर जाऊँगा ,

बसी है कुछ ऐसे तू मेरे दिल में ,
निकालूँ तुझे तो मेरी जाँ निकले ,
तू ही तो मेरी साँसे ओ दिल भी मेरा ,
तुम्हारे सिवा जाऊँगा फिर मैं कहाँ ,

तू छू ले तो ग़म मुझे छू न सके ,
गले जो लगा ले तो मौत डरे ,
बना के मुझे जान तू यूँ रख ले ,
कि दूर हो, तो भी तू पास लगे ,

साँसों में मुझको तू यूँ भर ले ,
कि तुझको मैं सुनता रहूँ छुप के ,

जो दे'खूँ तुम्हे तो सुकूँ सा लगे  ,
जो सो'चूँ तो चुपके से लब हस दे ,
छिपा के तुझे आँखों में यूँ रख लूँ ,
कि दुनिया मे बस इक तू ही दिखे ...

तू ही तो मेरी साँसे ओ दिल भी मेरा ,
तुम्हारे सिवा जाऊँगा फिर मैं कहाँ ...


― नज़र



Comments