इश्क़ ( नज़्म )

~इश्क़ (नज़्म)~
उम्र भर रोते रहेंगे इश्क़ वाले ,
अश्क में डूबे रहेंगे इश्क़ वाले ,
हर दुआ में बस उसे माँगा करेंगे ,
जान भी देना हो गर तो दे भी देंगे ,
लाख कोशिश से भी लेकिन कुछ न होगा,
एक दिन दोनों जुदा होने को होंगे ,
हँसते रहने के 'नज़र' फिर वादे होंगे ,
इक दुआ में भी न जिसने माँगा होगा ,
वो उसी के उम्र भर हो के रहेंगे ,
नर्म दिल उनमें से शायद मर भी जायें ,
संग दिल पर तीसरे में गुम रहेगी ,
हश्र तो अक्सर यूँ ही होता रहा है ,
इश्क़ वालों के गले ही सूखते हैं ,
इश्क़ वाले प्यासे मरते आ रहे हैं ,
इश्क़ वाले प्यासे ही मरते रहेंगे ।
― नज़र

संग दिल - Hard Hearted






Comments