बे-वफ़ा ( ग़ज़ल )

इस क़दर इश्क़ का सिला देता 

एक मुद्दत तलक नहीं सोता

اس قدر عشق کا صلہ دیتا

ایک مدّت تلک نہیں ستا

फिर तेरा नाम जपता रहता मैं 

नींद की गोलियाँ नहीं लेता

پھر تیرا نام جپتا رہتا میں

نیند کی گولیاں نہیں لیتا

ज़िक्र महफ़िल में तेरी होती तब

आज की तरह मैं नहीं रोता

ذکر محفل میں تیری ہوتی تب

آج کی طرح میں نہیں روتا

तुझपे दीवान-ए-ख़ास लिखता मैं

नाम तेरा यूँ ही नहीं खोता

تُجھ پے دیوان_خاص لکھتا میں

نام تیرا یوں ہی نہیں کھویا

तुझको दिलवाता ओहदा-ए-हीर

बीज नफ़रत के यूँ नहीं बोता

تُجھکو دلواتا اوہدا_ہیر

بیج نفرت کے یوں نہیں بوتا

क़ज़ा होती मेरी तब इक पल जो 

तू मेरी साँस में नहीं आता

قضا ہوتی میری تب اک پل جو

تو میری سانس میں نہیں آتا

दर्द-ए-अफ़ज़ल भी हँस के सहता 'नज़र'

तू अगर बे-वफ़ा नहीं होता

درد_افضل بھی ہنس کے سہتا نظر

تو اگر بے وفا نہیں ہوتا


— नज़र نظر 


दीवान - Collection of Ghazals

क़ज़ा - Death

अफ़ज़ल - Superior/Prime, सबसे उत्कृष्ट

Comments