हिन्दी ( नज़्म/कविता )

अंग्रेजी के पाँव तले ख़ुद ही के घर में रहना

इतना भी आसान नहीं भारत में हिन्दी होना


शान के टीके से ढल-ढल कर,दाग़ शर्म का कहलाना

इतना भी आसान नहीं भारत में हिन्दी होना


रैप,गालियों, देश-द्रोह में,बे-आवाज़ ही घुल जाना

इतना भी आसान नहीं भारत में हिन्दी होना


― नज़र  

Comments