रामानुजन ( नज़्म )

Remembering , Srinivasa Ramanujan Aiyangar; 22 December 1887 – 26 April 1920 


अजब दीवानगी थी

अजब इंसान था वो

गणित के पेड़ का इक 

अजब लोबान था वो

ज़रा सी उम्र को बस

वो लासा था रवाँ पर

ज़रा सी उम्र को ही

जहाँ में था अयाँ पर

जो ख़ुशबू फ़ैली उसकी

तो यूँ आसार आयें

कि मुद्दत को रवाँ था

कि मुद्दत को अयाँ था

अलग क़तरे का था वो

अजब शय से बना था

महकता जा रहा था

महकता जा रहा है

अलग रंगत थी उसकी

अजब कर के गया है

फ़क़त बत्तिस तहों को

हज़ारों तह किया है

फ़ज़ाएँ कह रही हैं

हवाएँ कह रही हैं

महकता जा रहा था

महकता जाएगा वो

अजब दीवानगी थी

अजब इंसान था वो

गणित के पेड़ का इक 

अजब लोबान था वो


— नज़र


लोबान - Used for making Incense and perfumes

लासा - Gum like part of tree from which loban is obtained

रवाँ - Active

अयाँ - Visible

क़तरे - Droplets

शय - Thing

Comments